झारखंड राज्य में चलाई जा रही मइयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए बड़ी सहायक साबित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और सीमित आय वाले परिवारों की महिलाएं इस योजना के तहत पंजीकरण कर हर महीने आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं। सरकार अब तक पंजीकृत लाभार्थी महिलाओं के खातों में 15 किस्तें भेज चुकी है। हालांकि कुछ महिलाओं को अभी 15वीं किस्त नहीं मिली है। ऐसे खातों की जांच पूरी होते ही राशि भेज दी जाएगी।
दिसंबर में मिलेगी योजना की 16वीं किस्त
नवंबर में जारी भुगतान के बाद अब दिसंबर में 16वीं किस्त जारी होने की तैयारी है। राज्य सरकार की तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि राशि कभी भी महिलाओं के खाते में भेजी जा सकती है। जिन महिलाओं ने पंजीकरण कराया है और जिनकी सभी शर्तें पूरा करती हैं, वे दिसंबर की दूसरी सप्ताह तक किस्त आने का इंतजार कर सकती हैं।
किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ
इस योजना का फायदा सिर्फ उन महिलाओं को दिया जाता है जो झारखंड की निवासी हों और ग्रामीण या पिछड़े इलाकों में रहती हों। महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लाभार्थी परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो और गरीबी रेखा के नीचे हो। साथ ही, लाभार्थी महिला के नाम पर कोई बड़ी संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
हर महीने कितनी राशि मिलती है
मइयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर किसी कारण 15वीं किस्त नहीं मिली है तो ऐसी महिलाओं को 15वीं और 16वीं किस्त मिलाकर कुल 5000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
योजना से होने वाले लाभ
योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को हर महीने के खर्च पूरे करने में मदद करती है। इससे घर-परिवार की जरूरतें आराम से पूरी हो जाती हैं और महिलाएं धीरे-धीरे आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। साथ ही, यह राशि उन्हें बचत करने के लिए भी प्रेरित करती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक साबित हो रही है।
किस्त जारी होने की संभावित तारीख
सोशल मीडिया पर साझा की गई अपडेट के अनुसार, 16वीं किस्त दिसंबर 2025 के दूसरे सप्ताह तक जारी हो सकती है। हालांकि किस्त से जुड़ी अंतिम पुष्टि आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद ही मिलेगी। तभी सटीक तारीख सामने आएगी।
किस तरह चेक करें किस्त का स्टेटस
किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी महिलाएं अपना स्टेटस ऑनलाइन देख सकती हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना होगा। इंस्टॉलमेंट स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करें, अपनी जानकारी दर्ज करें और ओटीपी सत्यापन करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।